(बड़ी खबर)पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की रेखा यादव बनी डीआरएम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:उत्तराखंड में रेल यातायात को बढ़ावा देने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम करने वाले इज्जत नगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत का स्थानांतरण हो जाने के चलते अब मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के पद का पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व रेखा यादव पंचायती राज मंत्रालय, नई दिल्ली में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

Ad

हरियाणा की मूलरूप से रहने वाली सुश्री रेखा यादव ने वर्ष-1995 में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से ’’रीजनल डेवलपमेंट एंड प्लानिंग’’ विषय पर परास्नातक एवं एम. फिल की उपाधि प्राप्त कर वर्ष-1996 में भारतीय रेल कार्मिक सेवा के माध्यम से रेल सेवा में पदार्पण किया। पश्चिम रेलवे एवं मध्य रेलवे पर विभिन्न पदों का कार्यभार बखूबी निभा चुकी हैं। रेलवे बोर्ड में सचिव, रेलवे स्पोर्ट प्रमोशन बोर्ड तथा अतिरिक्त प्रोविडेंट फंड कमिशनर, इम्प्लाईज प्रोविडेंट फंड ओर्गेनाइजेशन के पदों का कार्यभार पूर्णरूपेण कुशलतापूर्वक निभा चुकी हैं। रेल प्रबंधन का गहन अनुभव प्राप्त है साथ ही खेलों में भी विशेष अभिरुचि है। रेल अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों के बीच सामान्य रूप से लोकप्रिय हैं।

गौरतलब है कि हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास रेल भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा लालकुआं रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाने के लिए निवर्तमान डीआरएम आशुतोष पंत ने काफी जमीनी प्रयास किए थे। उनके यहां से स्थानांतरित हो जाने के बाद अब नई डीआरएम के समक्ष इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करना चुनौती है। इसके अलावा काशीपुर, रामनगर, बाजपुर, किच्छा और रुद्रपुर स्टेशनों का विस्तार तथा कुमाऊं को देश के बड़े शहरों से जोड़ने के लिए नई ट्रेनों के संचालन को वरीयता देना भी इनसे उत्तराखंड वासियों की अपेक्षा रहेगी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें