भूकंप के तेज झटकों से कांपा उत्तराखंड, दिल्ली-NCR में भी हिली धरती, नेपाल में 6 की मौत-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

दिल्ली और उत्तराखंड सहित आसपास के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रात 1:57 पर काफी तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई यह झटके दिल्ली-NCR, UP और उत्तराखंड में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. नेपाल के दोती जिले में भूकंप के बाद एक घर गिरने से लगभग 2:12 बजे 6 लोगों की मौत हो गई. कई इलाकों में तो एक के बाद एक तीन झटके महसूस किए गए. इसके बाद फिर 3:15 बजे फिर 3.6 की तीव्रता पर भूकंप महसूस किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
Ad

नेपाल में असर: 24 घंटे में 4 झटके, 6 की मौत

भूकंप ​​​​​​कब आया
नेपाल में डेढ़ घंटे में दो झटके महसूस किए गए। देर रात एक बजकर 57 मिनट के बाद 3 बजकर 15 मिनट पर भूकंप रिकॉर्ड किया गया। इसकी तीव्रता 6.3 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 8 नवंबर की रात 9 बजे भी नेपाल में भूकंप आया था। तीव्रता 4.9 रही। 8 नवंबर को ही दिन में करीब 12 बजे मिजोरम में भी भूकंप आया था। यहां तीव्रता 4.4 थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण


कितना नुकसान हुआ।

नेपाल पुलिस के मुताबिक, रात 2 बजे आए भूकंप से दोती जिले में एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। 5 घायल हो गए। नेपाल सेना को भूकंप प्रभावित इलाकों में तलाशी और बचाव अभियान के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर

नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलोजी के मुताबिक 1.57 बजे आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल, मणिपुर था. इस भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी. गौरतलब है कि दिल्ली NCR समेत कई इलाकों में भूकंप काफी तेज था. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग देर रात घरों से बाहर निकल आए.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें