विदाई के बाद रास्ते में दूल्हे को कार में बिठाकर झाड़ियों के पीछे चली गई दुल्हन,गांव वालों ने सच्चाई बताई तो दूल्हे के उड़ गए होश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

शादियों में इन दिनों अजब गजब मामले सामने आ रहे हैं गजब का मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से सामने आया है जहां एक दूल्हे के साथ ऐसा हो गया कि उसने ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा। दूल्हा शादी के बाद मायके से दुल्हन को विदा कराकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में दुल्हन ने कार रुकवाई और फिर झाड़ियां के पीछे चली गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद दूल्हा भी उसके पीछे गया।

Ad

झाड़ियों के पीछे का नजारा देखकर दूल्हा बदहवास हो गय दुल्हन गायब थी। दूल्हे ने दुल्हन की काफी तलाश की लेकिन दुल्हन का कहीं कुछ पता नहीं चला। खेतों में काम रहे लोगों ने बताया कि दुल्हन एक युवक की बाइक पर बैठ कर गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी

प्रयागराज जिले मऊआइमा के एक गांव में प्रतापगढ़ इलाके से एक बारात आई थी। यहां धूमधाम से शादी समारोह संपन्न हुआ और फिर दुल्हन की विदाई की गई। मऊआइमा सीमा से सटे एक सुनसान स्थान पर दुल्हन ने कहा कि उसे लघुशंका के लिए जाना है। गाड़ी रुकवाई गई और दुल्हन उतरकर झाड़ियों के पीछे चली गई। इसके बाद काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वो बाहर नहीं आई तो दूल्हा उसे देखने के लिए झाड़ियों के पीछे पहुंचा। लेकिन वहां तो कोई था ही नहीं। आसपास काफी ढूंढने के बाद भी उसे अपनी दुल्हन नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी

ग्रामीणों ने बताई ये बात
इसके बाद वहीं खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि चकरोड के पास एक युवक बहुत देर से बाइक लेकर खड़ा था। अभी थोड़ी दर पहले एक साड़ी पहने हुए युवती आई और उसके साथ बाइक पर बैठकर चली गई। ये सुनने के बाद दूल्हे को सारा माजरा समझ में आया। इसके बाद उसने वधु पक्ष को घटना की जानकारी दी। दोनों पक्ष अब दुल्हन को तलाश कर रहे हैं। घटना के बाद फिलहाल यही समझ में आ रहा है कि लड़की अपने प्रेमी के साथ चली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी

हालांकि जब तक इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल जाती, कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन घटना की कड़ी से कड़ी जोड़कर देखने में शुरूआती तौर पर यही लग रहा है कि संभवत: लड़की किसी और से प्रेम करती थी और ये शादी उसकी मर्जी से नहीं हुई होगी। इसीलिए मौका देखकर वो अपने प्रेमी के साथ चली गई। फिलहाल परिवार वाले दुल्हन की तलाश में जुटे हुए हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें