7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी, सरकार ने किया ऐलान- मिलेगा 46 फीसदी DA!

7th pay commission DA Hike: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. अब महंगाई भत्ते (DA hike news) को लेकर खास अपडेट सामने आ रहा है. आने वाले महीनों में केंद्र सरकार (Central government employees) कर्मचारियों को 42 फीसदी नहीं बल्कि पूरे 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता देगी. जिसके बाद आपके खाते में 4 फीसदी ज्यादा महंगाई भत्ता आएगा,
जिससे आपकी सैलरी में बंपर इजाफा हो जाएगा. सरकार की तरफ से एक बार फिर यानी जुलाई महीने में डीए में इजाफा किया जाएगा. आपको बता दें इस बार जुलाई 2023 में भी सरकार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा करेगी. AICPI इंडेक्स के जरिए इस बारे में जानकारी मिली है. इस महीने इस डाटा में 0.72 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है, जिसके बाद में पक्का हो गया है कि कर्मचारियों को मिलने वाले डीए में 4 फीसदी का इजाफा होगा.
एक्सपर्ट ने किया दावा
वहीं एक्सपर्ट ने इसको लेकर दाला किया था। कि इस बार भी सरकार कर्मचारियों के DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी। एआईसीपीआई का डाटा भी फिलहाल इस ओर ही इशारा कर रहा है।
वहीं जानकारी के लिए बता दें मई महीने के आखिर में अप्रैल का डाटा जारी किया गया है।
अप्रैल का एआईसीपीआई इंडेक्स मार्च के मुकाबले बढ़कर आया है। मार्च में ये 133.3 प्वाइंट पर था। अब ये 0.72 से बढ़कर 134.02 हो गया है। इससे ये साफ है कि इस बार भी DA में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO