उत्तराखंड:(गजब) जीवित पति को मृत घोषित कर महिला नौ सालों से ले रहीं थी विधवा पेंशन

जनपद ऊधमसिंहनगर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक पत्नी अपने जिंदा पति को मृत दिखाकर साल 2013 से विधवा पेंशन (widow pension) ले रही थी।
पुलिस ने तहरीर के बाद पत्नी और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।काशीपुर मोहल्ला काजीबाग निवासी उबेदुर्रहमान अंसारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में बताया कि मोहल्ला कटोराताल निवासी खैरुलनिशा पत्नी मो. इकबाल व अन्जुम इकबाल पुत्री मो. इकबाल ने बेटी की मदद लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और गलत तरीके से खुद को विधवा दिखा दिया। जिसके बाद पति के जिंदा होने के बावजूद उसे विधवा पेंशन मिलने लगी।
उबेदुर्रहमान ने कहा कि मो. इकबाल जीवित है लेकिन खैरुलनिशा चालाकी से विधवा पेंशन ले रही है। इससे उत्तराखंड सरकार को भी नुकसान हो रहा है। पात्रों का हक भी मारा जा रहा है। उबेदुर्रहमान का कहना है कि सूचना अधिकार अधिनियम में खैरुलनिशा का विधवा पेंशन फार्म, विधवा पेंशन सत्यापन फार्म, आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हुए हैं।
अब अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित दोनों मां-बेटी के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार