हल्द्वानी :बीजेपी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद से सामूहिक दिया इस्तीफा जानिए क्यों

हल्द्वानी :चुनाव से ठीक पहले हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी में भूचाल आ गया है पार्टी के एक मंडल अध्यक्ष महामंत्री और कोषाध्यक्ष के सामूहिक इस्तीफे के बाद हड़कंप मचा हुआ है चुनाव से ठीक पहले पार्टी में आंतरिक कलह का उभरकर आना राजनीतिक रूप से भाजपा को नुकसान पहुंचाएगा फिलहाल इस इस्तीफे के पीछे अटकलों का बाजार गर्म है स्पष्ट रूप से कोई भी भाजपा का नेता कुछ भी बोलने से कतरा रहा है।
हल्द्वानी नगर मंडल (उ) के मंडल अध्यक्ष नवीन पंत और महामंत्री दीक्षांत टंडन तथा कोषाध्यक्ष उमेश सैनी ने आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को अपना इस्तीफा सौंपा है हालांकि इस्तीफे में कोई कारण नहीं बताया गया है। वही नवीन पंत का कहना है कि इस मामले को लेकर बहुत जल्द मीडिया से बात करेंगे और अपना पक्ष रखेंगे फिलहाल बीजेपी के तीन महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में सियासी हलचल तेज हो गई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार