घास काटते चट्टान से गिरी महिला 15 किलोमीटर कंधे पर डाल पैदल लेकर पहुंचे अस्पताल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

चमोली: पहाड़ की लचर व्यवस्था किसी से छुपी नहीं है । कई इलाकों में सड़क नहीं होने और स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने के चलते लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ रही है । ऐसा ही मामला चमोली से सामने आया है जहां जंगल में घास काटने गई नारायणबगड़ ब्लॉक के तुनेड़ा गांव की एक महिला सोमवार को चट्टान से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। फारकोट-नलगांव सड़क बंद होने के कारण लोगों ने महिला को डंडी में बैठाकर 15 किलोमीटर पैदल नलगांव तक लाए और उसके बाद वाहन से रुद्रप्रयाग स्थित अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली महिला सोमवार सुबह दीपा देवी (32) पत्नी धीरेंद्र सिंह घास लेने फारकोट के जंगल गई थी। इसी दौरान 50 मीटर खाई में गिरकर घायल हो गई। अन्य महिलाओं ने दीपा के कराहने की आवाज सुनी तो वे दूसरे रास्ते से खाई में उतरीं। महिलाओं ने तुरंत गांव वालों को फोन किया और खुद दीपा देवी को पीठ पर लादकर बाहर निकाला। इसके ग्रामीण महिला को डंडे के सहारे 15 किलोमीटर पैदल सड़क मार्ग तक ले गए जहां रुद्रप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया चट्टान से गिरने से महिला काफी जख्मी हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad
Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें