उत्तराखंड:रिश्ते कलंकित कलयुगी बेटे की करतूत,पुलिस भी हैरान, आरोपी बेटा गिरफ्तार
रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना बागेश्वर जनपद से सामने आई है जहां एक बेटे ने अपनी मां दुष्कर्म का शिकार बना दिया. घटना राजस्व पुलिस क्षेत्र का है. राजस्व पुलिस क्षेत्र नौगांव के अंतर्गत एक गांव में मां के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. महिला ने तीन दिन पहले ही अपने ही पुत्र पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. पीड़ित मां की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी पुत्र पर बीएनएस की धारा 64 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया था. शनिवार को पीड़िता का जिला चिकित्सालय बागेश्वर में मेडिकल परीक्षण कराया गया मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि सामने आई है.
राजस्व उप निरीक्षक कुंदन मेहता ने बताया कि आरोपी पुत्र गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है. बताया जा रहा की पुत्र ने घर में ही घटना को अंजाम दिया.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO
अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO
उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO