यात्रीगण कृपया ध्यान दे:घने कोहरे के चलते उत्तराखंड से चलने वाली कई ट्रेने हुई निरस्त

हल्द्वानी: ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है.रेलवे प्रशासन ने घने कोहरे को देखते हुए उत्तराखंड से आने जाने वाली कई ट्रेनों को लंबी अवधि के लिए निरस्त किया है, रेलवे प्रशासन ने अपने जारी आदेश में कहा है कि काठगोदाम से कानपुर जाने वाली कानपुर काठगोदाम साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 12 फेरों के लिए 3 दिसंबर से 25 फरवरी तक निरस्त रहेगी, इसके अलावा ऋषिकेश जम्मू तवी 14605 साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 13 फेरों के लिए दो दिसंबर से 24 फरवरी तक निरस्त की गई है। वापसी में इन दोनों ट्रेनों का संचालन काठगोदाम कानपुर के बीच निरस्त रहेगा।
इसके अलावा लालकुआं से अमृतसर तक जाने वाली 14615 लालकुआं अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 1 दिसंबर से 13 फेरों के लिए दोनों तरफ से 23 फरवरी तक निरस्त की गई है। रेलवे से आ रही खबरों के अनुसार 12 228 दून हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार और शनिवार को चलने वाली 4 दिसंबर से 26 फेरों के लिए 1 मार्च तक निरस्त की गई है. रेलवे के अनुसार 15059 आनंद विहार लालकुआं दो दिन चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 3 दिसंबर से 27 फरवरी तक 26 फेरों के लिए दोनों तरफ से निरस्त की गई है।
काठगोदाम हावड़ा के मध्य चलने वाली 13019 बाघ एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस दिसंबर में तेरह फेरों के लिए से हावड़ा से रविवार तथा काठगोदाम से मंगलवार के दिन 1 दिसंबर से 25 फरवरी 2025 तक निरस्त रहेगी. साथ ही रेलवे ने 15036 काठगोदाम दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार बृहस्पतिवार तथा शनिवार को तीन दिसंबर से 27 फरवरी तक 38 फेरों के लिए निरस्त रहेगी. साथ ही 15 119 बनारस सिटी देहरादून सोमवार बृहस्पतिवार तथा शनिवार को चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 38 फेरों के लिए 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
बढ़ते कोहरे को देखते हुए रामनगर मुरादाबाद 25036 और 25035 मंगलवार बृहस्पतिवार और शनिवार को चलने वाली यह ट्रेन भी 3 दिसंबर से 27 फरवरी तक तथा 15074 टनकपुर सिंगरौली बुधवार को 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक तथा सिंगरौली से टनकपुर को आने वाली 15073 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक 13 फेरों के लिए मंगलवार को तथा 15076 टनकपुर शक्तिगढ़ मंगलवार और शनिवार को 25 फेरों के लिए 3 दिसंबर से 25 फरवरी तथा 15075 शक्तिगढ़ टनकपुर बुधवार और रविवार को 25 फेरों के लिए 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक निरस्त रहेगी , अग्रिम आदेश मध्य प्रदेश रेलवे प्रशासन द्वारा जारी की जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,