उत्तराखंड: (गजब) पत्नी से ऐसा हुआ विवाद कि हाइट टेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया पति, जाने फिर क्या हुआ-देखे-VIDEO

ख़बर शेयर करें

एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पति-पत्नी के मामूली विवाद से नाराज पति विद्युत विभाग की हाई टेंशन टावर पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा मामला उधम सिंह नगर के काशीपुर से सामने आया है पति पत्नी के बीच हुए विवाद के चलते एक युवक हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद समझाने बुझाने के बाद सकुशल टॉवर से उतारा गया। जिसे कि थाने पर ले जाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

दरअसल काशीपुर के आईटीआई थान क्षेत्र के वैशाली कॉलोनी में रहने वाला 30 वर्षीय रवि सिंह पुत्र मदन लाल का आज अपनी पत्नी से विवाद हो गया। जिसके चलते वह खड़कपुर देवीपुरा से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। इसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा जब उसे टावर पर चढ़ा हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली 'शह-मात' की जंग-देखे VIDEO

सूचना मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से रवि सिंह को कुशल टावर से नीचे उतारा गया। पुलिस उसे थाने ले आई जहां उसके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें