Uttarakhand: रिश्ते हुए तार-तार भाई ही भाई का बना दुश्मन, निर्मम तरीके से कर दी हत्या

उत्तराखंड से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां एक भाई ने ही भाई को मोत के घाट उतारा है मामला उधम सिंह नगर के काशीपुर में नशे के आदी युवक का अपने परिजनों से पैसे को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई मारपीट में ईंट के प्रहार से गम्भीर रूप से घायल एक भाई की इलाज के दौरान मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस फरार भाई की तलाश में जुट गई है।
वहीं भाई की मौत के बाद दूसरा भाई फरार हो गया।दरअसल काशीपुर के कटोराताल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्ककोट निवासी दयावती के पांच पुत्र और एक पुत्री है, जिनमे से दो पुत्रों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में राम सागर, श्याम सागर और सूरज सागर तीन पुत्र हैं। राम और श्याम दोनों नशे के आदी हैं कोई काम नहीं करते हैं बल्कि आवारागर्दी करते हैं। बीती रात्रि 24 वर्षीय श्याम अपनी मां दयावती से ₹5000 मांग रहा था। दयावती के पास पैसे ना होने का कारण जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो श्याम ने अपनी मां दयावती और भाई राम के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान श्याम ने अपने जुड़वा भाई राम के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे राम गम्भीर रूप से घायल हो गया। गम्भीर रूप से घायल राम को उसका भाई सूरज और अन्य परिजन राजकीय चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक राम के शव को कब्जे में देकर पोस्टमार्टम करा शव उसके परिजनों को सौंप दिया है तो वही पुलिस घर से फरार चल रहे श्याम की तलाश में जुट गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO