उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO

ख़बर शेयर करें

बैंक के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में मंगलवार को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि कुछ ही मिनटों में पूरी स्कूटी जलकर राख हो गई. घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई.

देहरादून रोड स्थित एक बैंक के बाहर खड़ी स्कूटी में आग लगी है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी बैंक के बाहर सामान्य रूप से पार्क की गई थी. अचानक उसमें से धुआं उठता दिखाई दिया. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही स्कूटी आग की लपटों से घिर गई. आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को उसे बचाने का मौका तक नहीं मिला. घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी.

यह भी पढ़ें 👉  मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर


घटना के दौरान देहरादून रोड पर कुछ देर के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया. जिसके बाद यातायात को सुचारु कराया. आग की भयावहता को देखते हुए आसपास खड़े वाहन मालिकों ने भी तुरंत अपने वाहन सुरक्षित स्थानों पर हटा लिए. गनीमत रही कि आग की लपटें बैंक भवन या आसपास खड़े अन्य वाहनों तक नहीं पहुंचीं. यदि आग फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था और भारी नुकसान की आशंका थी. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है. हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम जांच कर रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें