Uttarakhand: बैतड़ी में जीप दुर्घटनाग्रस्त,नव विवाहिता की मौत, आठ घायल
पिथौरागढ़: सीमांत क्षेत्र झूलाघाट भारत सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में एक यात्री जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई.हादसे में पिथौरागढ़ निवासी नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई.मृतका के पति समेत आठ यात्री घायल हैं जिनका बैतड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
भारतीय जानकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम का बताया जा रहा है बताया जा रहा की यात्री जीप बैतड़ी से झूलाघाट की ओर नेपाल और भारतीय यात्रियों को लेकर आ रही थी जहां जीप के खाई में गिरने से घटना हुई है.
हादसे में पिथौरागढ़ के टकाना निवासी मीना पत्नी नीरज भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नीरज सहित आठ यात्री घायल हो गए. बताया जा रहा कि मृतक नव विवाहिता की नीरज के साथ अप्रैल माह में ही विवाह हुआ था नव विवाहित नेपाल की रहने वाली थी जबकि नीरज पिथौरागढ़ का है जो नेपाल अपने ससुराल पत्नी के साथ गया हुआ था और वापसी के दौरान हादसा हुआ है.
घायल सवारियों को जिला अस्पताल बैतड़ी पहुंचाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है. हादसा कैसे हुआ इसकी नेपाली पुलिस जांच की जा रही है. घटना की सूचना से परिजन गहरे सदमे में हैं. पिथौरागढ़ पुलिस के मुताबिक घटना नेपाल सीमा क्षेत्र में हुई है सभी कार्रवाई नेपाल पुलिस द्वारा की जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,
उत्तराखंड:लव मैरिज का दर्दनाक अंत; मोहब्बत से मर्डर तक…किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने अपने पति की हत्या