उत्तराखंड: अश्लील वीडियो बनाकर किशोरी से गैंग रेप,सहती रही यातना, चार आरोप नामजद

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश में बेटियों के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है. हरिद्वार से मामला सामने आया है जहां किशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर चार आरोपी ढाई साल से उससे दुष्कर्म कर अप्राकृतिक संबंध बनाते रहे। विरोध करने पर पूरे परिवार की हत्या कर देने की धमकी दी जाती रही। डरी सहमी युवती के जहर पीकर जान देने कोशिश करने पर मामला उजागर हुआ। पीड़िता की मां ने चार आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विशेष वृक्षारोपण अभियान
Ad

एक महिला अपनी बेटी के साथ शहर कोतवाली में पहुंची। उसने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी बेटी ने चार नवंबर को जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करनी चाही लेकिन वह बच गई। बाद में उससे बातचीत की तो उसने आपबीती बयां की। बताया कि पांच फरवरी 2022 को छत पर पतंग उड़ाने के दौरान उसकी बेटी की मुलाकात गौतम नाम के युवक से हुई.इसके बाद अगले दिन ट्यूशन जाते समय मुख्य आरोपी ने नजदीक बिल्डिंग में ले जाकर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली. आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विशेष वृक्षारोपण अभियान

पीड़िता ने बताया कि आरोपी के कहने पर उसके भाई और दो दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया. चारों उसे अक्सर एक सुनसान जगह और एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते रहे. पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे दो बार गर्भपात की दवा भी खिलाई. हाल ही 18 अक्टूबर 2024 को मुख्य आरोपी ने फिर दुष्कर्म किया. जबकि चार नवंबर को फोन कर मुख्य आरोपी के भाई ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी. पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, 2022 में घटना के समय पीड़िता की उम्र 16 वर्ष थी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें