उत्तराखंड: आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर चीन-नेपाल से सटे इस गांव में फहराया जाएगा सौ फीट ऊंचा तिरंगा
पिथौरागढ़ :ज़िला प्रशासन इस बार स्वतंत्रता दिवस को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है पिथौरागढ़ के जिला कार्यालय सभागार में एक बैठक आयोजित की गयी।पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले के गूंजी में 11500 फ़ीट की ऊंचाई पर 100 फ़ीट का तिरंगा फहराया जायेगा जो पहली बार इतनी ऊंचाई पर चीन और नेपाल सीमा के पास तिरंगा फहराया जाएगा
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी निमंत्रण भेजा गया है। साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रो में कई साहसिक गतिविधियां भी आजादी के उत्सव के दौरान आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि गुंजी में सौ फीट ऊंचे झंडे के लिए कार्यक्रम स्थल तैयार हो चुका है वहां पर झंडे के लिए पोल भी खड़ा कर दिया गया है। 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाएगा। कार्यक्रम में साइकिल रैली भी प्रस्तावित है जिसमे स्थानीय प्रतिभागी भाग लें।उन्होंने कहा कि जिले में स्थित ऊं पर्वत, आदि कैलास, कालापानी में भी 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा लहराया जाएगा। इसके लिए जिला मुख्यालय से आदि कैलास तक मोटर साइकिल रैली निकालने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए।
इसके अलावा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं हर घर के साथ ही जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर भी तिरंगा लहराया जाएगा।
उत्तराखंड सरकार ने गुंजी में 100 फिट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए 43.50 लाख की धनराशि ग्रामीण निर्माण विभाग को दी है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया गया है ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को खाने में नशे की दवा देकर दो बच्चों की मां मुस्लिम प्रेमी के साथ रुकी थी होटल में ; बजरंग दल के साथ पति ने होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट-VIDEO
अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न