उत्तराखंड:मौलवी की करतूत आई सामने,तालिम के नाम पर पांच बच्चियों को पोर्न वीडियो दिखाकर किया याैन शोषण…खुला राज

ख़बर शेयर करें

मदरसे में शिक्षा के नाम पर मौलवी की करतूत सामने आई है उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में अवैध मदरसे में मौलवी ने एक नहीं बल्कि पांच बच्चियों को पोर्न वीडियो दिखाकर उनका शारीरिक शोषण किया है। पांचों बच्चियों ने बयान में मौलवी की घिनौनी करतूत को उजागर किया है। माना जा रहा है कि मौलवी ने अन्य बच्चियों के साथ भी कुकृत्य किया होगा। पुलिस अन्य बच्चियों से भी जानकारी जुटाएगी।

मजहबी तालीम देने की आड़ में अपने चाइल्ड सेक्स की घिनौने इरादे को पूरा करने वाला आरोपी मौलवी वास्तव में ही चाइल्ड सेक्स का साइको निकला। जिसका खुलासा मासूम पीड़िता के अलावा अन्य चार बच्चियों ने अपनी मासूम जुबान से किया है। पुष्टि हो चुकी है कि आरोपी मौलवी ने एक नहीं, बल्कि अभी तक पांच बच्चियों के साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO

17 अगस्त को गांव की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि गांव में ही संचालित मस्जिद में डांग थाना जहानाबाद पीलीभीत यूपी निवासी मौलवी शब्बीर रजा छोटे-छोटे बच्चों को मजहबी तालीम देता था। जिसमें उसकी आठ साल की बेटी के अलावा कई बच्चियां भी पढ़ने जाती है।

उसका कहना था कि शब्बीर रजा मस्जिद में ही एक कमरे के अंदर बनाए अस्थायी मदरसे में बच्चों को दीनी तालीम देता था।

उनकी आठ साल की बेटी भी मदरसे में पढ़ती थी। कुछ दिनों से बेटी मदरसे से घर आने के बाद गुमसुम रहने लगी तो 16 अगस्त को पूछने पर उसने बताया कि मौलवी बड़े बच्चों के जाने के बाद उसे और चार अन्य बच्चियों को कमरे में ले जाकर मोबाइल में गंदी वीडियो दिखाने के साथ ही गलत हरकतें करता है। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस मौलवी के खिलाफ और सबूत जुटाने के साथ ही उसे पीसीआर पर लेने की तैयारी कर रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें