उत्तराखंड: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से हादसा, काली नदी में गिरकर लापता हुए पिता-पुत्र
पिथौरागढ़ के झूलाघाट में काली नदी में पिता पुत्र की बहने की सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पिता पुत्र की तलाश में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पिथौरागढ़ जनपद के झूलाघाट निवासी 45 वर्षीय संतोष चंद अपने छह साल के बेटे तनुज के साथ श्मशान घाट के ऊपर स्थित पहाड़ी पर बकरी चरा रहा था उसकी पत्नी लीलावती देवी भी घास काट रही थी.

इसी दौरान अचानक पहाड़ी से विशालकाय पत्थर गिरा इसके चपेट में पिता पुत्र दूर आगे जहां पत्थर के साथ पिता पुत्र काली नदी में जा समाए. पिता पुत्र को काली नदी में गिरता देख पत्नी ने इसकी सूचना लोगों को दी जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई है. पत्नी लीलावती देवी की चीख पुकार करती तब तक पिता पुत्र काली नदी के तेज बहाव में बह गए थे. इस दौरान पत्नी लीलावती भी दोनों को बचाने के लिए कूदने लगी तो काली नदी किनारे नहा रहे युवकों ने उसे रोक लिया. नदी में नहा रहे लोगों ने पिता पुत्र को बचाने की कोशिश की लेकिन तेज बहा गए.
बताया जा रहा है कि लापता संतोष चंद पशुपालन कर अपना आजीविका का चलता था संतोष चांद के नदी में बहने के बाद परिवार में कोहरा मचा हुआ है पुलिस तलाश के लिए अभियान चला रखा है. संतोष के परिवार में बेटी रितिका, एक छोटा भाई मन्नू चंद और विधवा मां कमला चंद है. पुलिस का कहना है कि लापता पिता पुत्र की तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चला रखा है नदी में अधिक पानी का बहाव होने के चलते तलाश में कठिनाई आ रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को खाने में नशे की दवा देकर दो बच्चों की मां मुस्लिम प्रेमी के साथ रुकी थी होटल में ; बजरंग दल के साथ पति ने होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट-VIDEO
अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न