Uttarakhand News: उत्तराखंड की लड़की की हरकत से मचा हड़कंप, आधी रात अमेरिका से आया पुलिस को फोन, जानें मामला

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सोशल नेटवर्किंग साइट ‘मेटा’ से आए एक फोन कॉल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस एक युवती को आत्महत्या करने से रोकने में सफल रही।.अमेरिका से आया एक फोन उत्तराखंड पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए एक लड़की को आत्महत्या करने से रोका है।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि सोशल नेटवर्किंग साइट मेटा से आए एक फोन कॉल पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस एक युवती को आत्महत्या करने से रोकने में सफल रही. घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने लिखा है, ‘‘अमेरिकी कंपनी मेटा (जिसके तहत फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि आते हैं) से आई फोन कॉल और उत्तराखंड पुलिस ने आधी रात को इस तरह बचाई युवती की जान।’
पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, उधमसिंह नगर जिले की रहने वाली यह युवती ‘इंस्टाग्राम’ पर आत्महत्या करने की जगहों के बारे में पूछ रही थी और उसने आत्महत्या से जुड़ी कुछ अन्य बातें भी साइट पर लिखीं. युवती के इन पोस्ट/कमेंट पर नजर पड़ते ही ‘मेटा’ ने बुधवार की रात उत्तराखंड विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के नोडल अधिकारी अंकुश मिश्रा को फोन करके पूरी जानकारी दी और युवती के पोस्ट का लिंक भी साझा किया. सूचना मिलते ही मिश्रा ने तत्काल मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी.
बताया जा रहा है कि प्रेमी से संबंध टूटने के कारण तनाव में थी युवती, उपलब्ध जानकारी की मदद से पुलिस ने युवती के घर का पता लगाया और वहां पहुंची. बातचीत में पुलिस को पता चला कि युवती की मां का देहांत हो चुका है, उसके पिता ने दूसरा विवाह कर लिया है और हाल ही में अपने प्रेमी से संबंध टूटने के कारण वह तनाव में थी और आत्महत्या करने पर विचार कर रही थी. पुलिस ने करीब डेढ़-दो घंटे तक उसकी काउंसलिंग की जिसके बाद युवती ने माना कि ऐसा विचार मन में लाना गलत था और उसने इसके लिए अपने परिवार से माफी भी मांगी
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे