उत्तराखंड:बाहर वाली के चक्कर में पति ने गर्भवती घरवाली को उतारा मौत के घाट

ख़बर शेयर करें

Uttarakhand crime:अपराधों के लिए हमेशा ही चर्चाओं में रहने वाला हरिद्वार जिला एक बार फिर से चर्चा में आया है। जिले के लक्‍सर में एक पति के सिर पर दूसरी महिला का इश्क इस कदर चढ़ गया कि उसने अपनी गर्भवती पत्‍नी को मौत के घाट उतार दिया। इसी विवाद के चलते युवक ने गला घोट कर गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी।

Ad

बताया जा रहा है कि मृतका छह माह की गर्भवती थी। युवक का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते पति पत्नी के बीच विवाद हो रहा था।जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव निवासी रविंद्र की शादी ढाई वर्ष पूर्व वर्ष 2020 में खानपुर थाना क्षेत्र के कलसिया गांव निवासी काजल के साथ हुई थी। शादी के बाद एक बेटे को जन्म दिया। बताया गया कि काजल के पति रविंद्र का एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका काजल द्वारा विरोध किया जा रहा था।

इसी बात को लेकर आए दिन पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात भी पति पत्नी के बीच इसे लेकर जमकर विवाद हुआ। इस दौरान रविंद्र ने पत्नी काजल का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी।परिजनों का कहना है कि काजल की बैड से गिरकर तबीयत बिगड़ गई है। जिस पर परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मृतका के गले पर गहरे निशान की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है।

कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतका के गले पर गहरे निशान मिले हैं। जिससे प्रथम दृष्टया लगता है कि गला घोट कर उसकी हत्या की गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें