हल्द्वानी- पार्षद से छेड़छाड़ पर गुस्साए लोग कोतवाली में पुलिस के खिलाफ दिया धरना–देखे (VIDEO)

हल्द्वानी: करवा चौथ के दिन महिला पार्षद व युवती से हुई छेड़छाड़ के विरोध में राजपुरा के लोगों ने आज कोतवाली में प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा देने और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।
शनिवार को पार्षद रवि जोशी के नेतृत्व में दर्जनों लोग कोतवाली पहुंचे और कोतवाली के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गुरुवार को शहर की एक पार्षद अपने ही मोहल्ले में पति के साथ बाजार गई थी। इस दौरान चार युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ कर दी इसी दिन वहीं पर एक और युवती से छेड़छाड़ की घटना हुई। बाइक सवारों ने उसका दुपट्टा खींच दिया था। उनका कहना है कि शहर में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। महिलाओं का सड़क पर चलना भी दूभर हो गया है। उन्होंने छेड़छाड़ करने वाले आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने व महिलाओं को सुरक्षा देने तथा पूर्व में हुई घटनाओं का यथाशीघ्र पर्दाफाश करने की मांग उठाई।
। इस दौरान मौके पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर किसी तरह से धरना खत्म कराया। पार्षद रवि जोशी ने चेतावनी दी है कि 3 दिन के भीतर में और उपयोग की गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर से धरना दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार