उत्तराखंड : शादी समारोह में शामिल होने गए पति-पत्नी की अंगीठी के धुएं से घुटा दम_पति-पत्नी की मौत..

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आई है जहां के पर्वतीय क्षेत्र टिहरी से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जिसमें एक दंपति की अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई। यह घटना भिलंगना ब्लॉक के ग्राम पंचायत द्वारी-थापला में 16 जनवरी की रात घटी, जब मदनमोहन सेमवाल (52) और उनकी पत्नी यशोदा देवी (48) अपने चाचा के लड़के के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घनसाली से गांव पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अनियंत्रित बाइक ने 13 साल के मासूम को मारी टक्कर ,पेट फटने से आंते आई बाहर, मौत ;तमाशबीन बने रहे लोग और पुलिस
Ad

शादी के कार्यक्रम के बाद, वे अंगीठी पर खाना गर्म कर रहे थे और अधिक ठंड होने के कारण अंगीठी को लेकर कमरे में चले गए। कुछ देर बाद, अंगीठी के धुएं से गैस बन गई, जिसके कारण दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। ग्राम प्रशासक रिंकी देवी ने बताया कि सुबह जब उनके बेटे ने दरवाजे से आवाज दी तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा तोड़ने पर दोनों मृत अवस्था में मिले।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:6 साल के मासूम के सामने कोसी नदी के तेज बहाव में बहा फौजी पिता, पत्थरों के बीच 3 किमी दूर मिला शव-VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें