उत्तराखंड: अभी-अभी हल्द्वानी सहित कई जगहो पर भूकंप से डोली धरती,लोग घरों से निकले
Uttarakhand Earthquake News: पिछले कई दिनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं एक बार फिर से उत्तराखंड सहित कई क्षेत्र में मामूली भूकंप दर्ज किया गया है उत्तराखंड में शनिवार को एक बार फिर भूकंप के झटके से डोली धरती । उत्तराखंड में आज सुबह 11:32 बजे राज्य के पिथौरागढ़ जनपद के हल्द्वानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में भुकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।
इसके अलावा नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्द्वानी में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए, दिन में करीब 11. 32 मिनट में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, तीव्रता कम होने की वजह से कुछ ही लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है विक्टर पैमाने पर भूकंप की क्षमता 5.0दर्ज की गई है।
उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। हल्के झटकों से प्रदेश में कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन वैज्ञानिक इसे बड़े भूकंप के आने की चेतावनी बता रहे हैं। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. आरजे पेरुमल ने भी यही कहा है। उन्होंने कहा नेपाल में विगत मंगलवार को आए भूकंप के झटके कांगड़ा (हिमाचल) और बिहार-नेपाल के सिस्मिक गैप में आए हैं।
इस संपूर्ण क्षेत्र में भूगर्भ में तनाव की स्थिति निरंतर बनी हुई है। ऐसे में इस सिस्मिक गैप में कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है। कांगड़ा (हिमाचल) और बिहार नेपाल के – सिस्मिक गैप में वर्ष 1905 में कांगड़ा में 7.8 मैग्नीट्यूट और बिहार -नेपाल सीमा पर वर्ष 1934 में आठ ट्यूट के विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO
अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO
उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO