उत्तराखंड: आशिक मिजाज डिप्टी जेलर की करतूत दुष्कर्म के मामले में डिप्टी जेलर गिरफ्तार पहुंचा जेल
उत्तराखंड के एक जेल के डिप्टी जेलर की करतूत सामने आई है जहां चमोली जिला कारागार के डिप्टी जेलर नईम अब्बास को दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को चिकित्सालय से छुट्टी मिलते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में हिंदूवादी सगंठनों ने पीडि़ता के पक्ष में चमोली कोतवाली में हंगामा भी किया था। अनुसूचित जाति की पीड़िता का आरोप है कि जेलर लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।
मंगलवार की देर रात डिप्टी जेलर ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद वह उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती था.
क्या है पूरा मामला
चमोली जिले के जेलर नईम अब्बास के खिलाफ एक महिला के साथ यौन शौषण का आरोप लगा था। जबकि जेलर का कहना है कि कई महिलाओं द्वारा उसे ब्लैक मेल किया गया है और उसे मारने के लिए जहर देने का प्रयास किया गया है।
उत्तराखंड पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इस मामले में विश्व हिंदू परिषद द्वारा सीएम की प्रेषित ज्ञापन पत्र में लिखा गया है कि सीमांत जिला चमोली में जिला जेल में नियुक्त डिप्टी जेलर नईम अब्बास द्वारा पिछले 6 वर्षों से बिजनौर निवासी एक हिंदू युवती का शारीरिक शोषण एवम दुष्कर्म का किया जाने का आरोप लगाए थे।
चमोली कोतवाली पुलिस डिप्टी जेलर से पूछताछ कर रही है। बताया कि डिप्टी जेलर की हरिद्वार में तैनाती के समय से ही पीड़िता की उनसे जान पहचान हुई थी। अनुसूचित जाति की पीड़िता का आरोप है कि जेलर लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO