Uttarakhand:शारदा बैराज में 25 वर्षीय महिला और पुरुष की मिली लाश, नहीं हो पाई शिनाख्त
टनकपुर शारदा बैराज में महिला और पुरूष की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. फिलहाल दोनों लाशों की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
गुरुवार शाम को एक 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने के बाद शुक्रवार को 25 वर्ष से एक महिला की शारदा बैराज में लाश मिली है. लोगों ने शव दिखाई देने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने एसडीआरएफ और जल पुलिस के गोताखोरों के माध्यम से शारदा बैराज से शव बाहर निकालकर उप जिला चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया है.
टनकपुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेन्द्र कोरंगा ने बताया कि एक महिला का शव दिखाई देने की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया.शव सड़ा गला होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.महिला की उम्र 25 वर्ष के आसपास की प्रतीत हो रही है. महिला का शव मिलने की सूचना आसपास के थानों को दे दी गई है. शव को मोर्चरी में रखा गया है.शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा जा रहे हैं.
वही गुरुवार शाम को भी शारदा बैराज से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है शारदा बैराजके समीप एक शव बहता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है. कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि शारदा बैराज टनकपुर में एक 25 वर्षीय युवक और एक 25 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है.जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है. शव मिलने की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशनों को दे दी गई है लाशों की शिनाख्त होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weather: प्रदेश में मानसून में पकड़ी रफ्तार, नैनीताल समेत पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हल्द्वानी:पानी की टंकी खोली तो उड़ गए होश; अंदर कुंडली मार कर बैठा था 6 फीट लंबा ‘ब्लैक नाग’-VIDEO
हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO
अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO