लालकुआं निवासी युवक ने मंत्री का OSD बन पुलिस अधिकारी को हड़काया, हुआ चालान

ख़बर शेयर करें

स्वयं को मंत्री जी का O.S.D बताकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध पिथौरागढ़ जनपद के थाना जाजरदेवल पुलिस ने पुलिस अधि0 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 10,000/- रु0 का किया नगद चालान।।

     दिनांक- 07.01.2023 को एक अज्ञात मोबाइल नम्बर द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ को कॉल करके खुद को मंत्री जी का O.S.D बताते हुए सुनीति शर्मा के प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही क्यों नहीं किये जाने के सम्बन्ध में अमर्यादित भाषा में वार्तालाप की गई। *पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़,  लोकेश्वर सिंह* के आदेशानुसार, *थानाध्यक्ष जाजरदेवल, मदन सिंह बिष्ट* द्वारा उक्त मोबाइल नम्बर पर कॉल कर वार्ता की गई तो उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम सुरेन्द्र सिंह सौरागी पुत्र मदन सिंह सौरागी, निवासी- कार रोड बिन्दुखत्ता लालकुँआ जनपद नैनीताल बताया और बोला कि सुनीति शर्मा को मैं पिथौरागढ़ से जानता हूँ, इसीलिए मैंने झूठ बोला कि मैं मंत्री जी का OSD हूँ। 





*उक्त व्यक्ति को थाना जाजरदेवल बुलाकर जानकारी की गई तो उसका नाम- नवीन सिंह रावत पुत्र टिकेन्द्र सिंह रावत, निवासी हिनकोट पो0 अस्कोट जिला पिथौरागढ़ ज्ञात हुआ।* उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस को भ्रामक जानकारी देकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया, जिस पर उसके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए रुपये 10,000/- का नगद चालान किया गया तथा भविष्य में इस तरह का कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई।



Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें