कुमाऊं से दिल्ली व मुरादाबाद जाने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें , शताब्दी ट्रेन के समय में इस दिन बदलाव , यह ट्रेन निरस्त

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : कुमाऊं मंडल के काठगोदाम से ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री गण कृपया ध्यान दें दिल्ली के लिए चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। इसके अलावा मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर को दो दिन के लिए निरस्त कर दिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रुद्रपुर स्टेशन में एनआई का कार्य होना है। इसके चलते लालकुआं से चलने वाली लालकुआं-मुरादाबाद पैसेंजर (ट्रेन संख्या 05331/05332) 29 और 30 अगस्त को जनता को सेवा नहीं देगी।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि काठगोदाम से चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12039) भी 29 और 30 अगस्त को निर्धारित समय 3:10 के बजाय दो घंटे देरी से चलेगी। यानी इन दो तिथियों पर यह ट्रेन शाम को 5:10 बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना की जाएगी। बता देें कि शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन कुमाऊं से चलने वाली हाईटेक ट्रेन है। कुमाऊं भर के लोग इस ट्रेन पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
अगर आप यात्रा कर रहे हो तो टाइम टेबल देखकर घर से निकले।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें