पहाड़ के साथ वादियों में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी को कि किया अधमरा

पहाड़ के साथ वादियों में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी को कि किया अधमरा
पिथौरागढ़: पहाड़ के शांत वादियो में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक व्यक्ति ने लाठी से पीट-पीटकर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया है जबकि उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल किया है पूरे मामले में राजस्व पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है ।
पिथौरागढ़ जिले के तहसील डीडीहाट के अंतर्गत तहसील मुख्यालय से कुछ दूरी पर घोरपट्टा क्षेत्र ननपापों गांव का है जहां अटल गांव निवासी व्यक्ति ने लाठी डंडों से पीट पीट कर मार डाला। इस दौरान पति के बचाव के लिए आई पत्नी को भी आरोपी ने लाठी डंडे मार कर घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि ननपापों गांव निवासी 48 वर्षीय प्रह्लाद सिंह की घोरपट्टा में परचून की दुकान है शनिवार को अटल गांव निवासी सोबन सिंह से उसकी किसी बात पर मामूली बहस हो गई बहस ने दोनों के बीच विवाद का रूप ले लिया जिसके बाद सोबन राम ने प्रह्लाद पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और प्रह्लाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। प्रह्लाद पर हमला देख उसकी पत्नी कलावती देवी पति को बचाने आई तो हत्यारोपी सोबन राम ने कलावती पर भी लाठी डंडे से हमला कर दिया जिससे कलावती देवी के गंभीर रूप से जख्मी हो गई। ग्रामीण की हत्या के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पूरे मामले को राजस्व पुलिस रेगुलर पुलिस को सौंपने जा रही हैं। राजस्व पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं घायल मृतक की पत्नी को जिला अस्पताल को भेजा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
हल्द्वानी बड़ी खबर
सफग्ग
हल्द्वानी: अनियंत्रित बाइक ने 13 साल के मासूम को मारी टक्कर ,पेट फटने से आंते आई बाहर, मौत ;तमाशबीन बने रहे लोग और पुलिस
नैनीताल:6 साल के मासूम के सामने कोसी नदी के तेज बहाव में बहा फौजी पिता, पत्थरों के बीच 3 किमी दूर मिला शव-VIDEO