बर्थडे पार्टी में दो गुटों में पथराव कुछ लोग मामूली रूप से घायल।

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में दो गुटों में मामूली विवाद पर पथराव हो गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से आक्रोशित लोगों को शांत कराया तो वहीं पथराव के दौरान करीब आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई हैं जिनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है फिलहाल पुलिस के पास अभी तक किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि गांधी पार्क में बर्थडे पार्टी चल रही थी इस दौरान मामूली बात पर एक पक्ष आक्रोशित हो गया देखते-देखते पथराव शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में काफी दिनों से आपसी विवाद चल रहा था जो आज पथराव का रूप धारण कर लिया। पथराव में करीब आधा दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हो गए जिनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। बनभूलपुरा थाना प्रभारी प्रमोद पाठक का कहना है कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। किसी भी पक्ष की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। मंगलवार को पुलिस अपने स्तर से पथराव करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:6 साल के मासूम के सामने कोसी नदी के तेज बहाव में बहा फौजी पिता, पत्थरों के बीच 3 किमी दूर मिला शव-VIDEO
Ad
Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें