हल्द्वानी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मायके पक्ष का हंगामा
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के फूलचौड़ में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस पर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने किसीकि तरह मामला शांत कराया। जानकारी के मुताबिक पंचशील कॉलानी निवासी 25 वर्षीय युवती का विवाह दस माह पूर्व हुआ था।
बताया जा रहा है कि रविवार को विवाहिता की सास होली खेलने चली गई थी। जबकि वह पर के अन्य सदस्यों के साथ कामकाज में लगी हुई थी। कुछ देर बाद घर की दूसरी मंजिल में बेसुध अवस्था में मिली। आनन- फानन में परिजन उसे एसटीएच ले आए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होना था। युवती के ससुराल और मायके वाले मोर्चरी पहुंचे हुए थे। तभी युवती की मौत को लेकर दोनों पक्षों में हंगामा हो गया।
आने के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR