हल्द्वानी शहर में आतंक का पर्याय बने इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा तमंचे कारतूस बरामद-देखे(VIDEO)

हल्द्वानी: हल्द्वानी के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स कुमाऊं ज्वेलर्स के स्वामी राजीव वर्मा पर तमंचे फायरिंग करने वाले ₹20000 का इनामी मुख्य आरोपी को पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया है पकड़ा गया मुख्य आरोपी अधिकारी पर नैनीताल पुलिस ने ₹20000 का इनाम घोषित किया था।
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 2 नवंबर के शाम को शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी राजीव वर्मा के ऊपर बाइक सवारों द्वारा फायरिंग की गई थी पुलिस पूरे मामले में मुख्य आरोपी मनोज अधिकारी और रमन कपूर की तलाश में जुटी हुई थी जहां पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है मुख्य आरोपी मनोज अधिकारी को हल्द्वानी के बेलबाबा मंदिर रोड से गिरफ्तार किया गया है मनोज अधिकारी के ऊपर पूर्व में कई अपराधिक मामले हैं।
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि मुख्य आरोपी मनोज अधिकारी और बीच पिछले कई सालों से आपसी रंजिश चल रही थी जहां मुख्य आरोपी मनोज अधिकारी की नौकरी चली गई थी जिसके एवज में मनोज अधिकारी ने अपनी नुकसान की भरपाई के एवज में 1500000 रुपए की डिमांड की थी। जहां राजीव वर्मा ने पूर्व में मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोपी रंगदारी और मुकदमा वापस लेने की लगातार धमकी दे रहा था जहां नहीं देने पर 2 नवंबर के शाम को ज्वेलर्स कारोबारी राजू वर्मा पर फायरिंग की थी ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
