हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर अज्ञात कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर बाइक सवार गंभीर
हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के वन विकास डिपो नंबर 4 के पास हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार बीच हाईवे पर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग किसी तरह से घायल को निजी वाहन से अस्पताल को भेजा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के सर में गंभीर चोटे आई है।
स्थानीय लोग 108 आपातकालीन सेवा को फोन भी किया लेकिन 108 सेवा वाहन का काफी देर तक नहीं पहुंची घायल के शरीर से काफी खून गिरा था जिसको देखते हुए स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से घायल को किच्छा अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हल्द्वानी से पीछा को जा रहा था तभी पीछे से आ रही कार ने उसको जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह बीच हाईवे में जा गिरा। घायल व्यक्ति किच्छा उधम सिंह नगर का बताया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO