उत्तराखंड के युवक की लुधियाना में 4 लोगों ने चाकू से गोदकर की निर्मम हत्या

नौकरी की तलाश में पहाड़ के युवा कई राज्यों में पहुंच अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं पंजाब के लुधियाना में होटल में काम कर रहे उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक निवासी एक युवक की उसके साथियों ने मामूली कहासुनी के बाद लुधियाना में हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पंजाब के पीएयू थाने में चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है साथ ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मंगलवार को मृतक का शव पाटी पहंचा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। युवक की हत्या के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।चंपावत जनपद के पाटी ब्लॉक के गड्यूड़ा निवासी 26 वर्षीय विजय गिरी लुधियाना में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। डेढ़ सप्ताह पहले ही विजय ने लुधियाना पंजाब स्थित पीएयू थाने के पास होटल में ज्वाइन किया था।
विजय के साथ इस रेस्टोरेंट में बिहार और उत्तर प्रदेश के चार अन्य युवक भी काम करते थे।
शनिवार रात किसी बात को लेकर विजय का इन चारों साथियों संग विवाद हो गया। मामूली कहासुनी में बिहार निवासी विकास व भरत और उत्तर प्रदेश निवासी राहुल व अरविंद ने विजय को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पंजाब पुलिस ने बताया कि विजय के साथियों ने हत्या की बात कबूली है।
पंजाब पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई देव गिरी के तहरीर पर चारों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे