हल्द्वानी: रिश्वत लेते प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार
:
हल्द्वानी: भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने एक और कार्रवाई की है एक सप्ताह पहले जहां विजिलेंस की टीम ने रामनगर आरटीओ कार्यालय में एक अधिकारी को ₹12000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. एक बार फिर से विजिलेंस की टीम ने रुद्रपुर स्थित आरटीओ कार्यालय के एक प्रशासनिक अधिकारी को ₹4000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है.
विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान कुमाऊं मंडल हल्द्वानी में शिकायत की थी कि मैंने थाना हल्द्वानी से नीलामी में मोटर साइकिल ली थी गाड़ी की कागजातों को ट्रान्सफर करने के लिये आरटीओ कार्यालय रूद्रपुर के प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी द्वारा गाड़ी की आरसी बनाने के एवज में 4000/- रूपये की मांग की गई गई. जहां प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता है .उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाय.
शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जांच किये जाने पर प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया . टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये मंगलवार को ट्रैप टीम द्वारा प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी पुत्र भैरव दत्त जोशी निवासी फैज-3 डहरिया मुखानी, हल्द्वानी जनपद नैनीताल को शिकायतकर्ता से 4000/- रूपये (चार हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये देवलचौड़ चौराहा हल्द्वानी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.
अभियुक्त से पूछताछ जारी है उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत अधिकार बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा. विजिलेंस की टीम ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई रिश्वत मांगता है तो सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर 24 घंटा संपर्क कर शिकायत दर्ज कर सकता है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,