हल्द्वानी:गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने खड़े सभी ट्रकों और बुग्गी को तत्काल हटाने के RTO के निर्देश, होगी जप्ती की कार्रवाई-देखे आदेश
हल्द्वानी:गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने खड़े सभी ट्रकों और बुग्गी को तत्काल हटाने के निर्देश परिवहन विभाग ने जारी किया है नहीं हटाने की स्थिति में सभी वाहनों को जप्ती की कार्रवाई की जाएगी. संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी संदीप सैनी ने बताया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड गौला पार के सामने परिवहन विभाग की भूमि है जिस पर परिवहन विभाग के कार्यालय ऑटोमेटिक ड्राइविंग स्कूल के साथ-साथ अन्य निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है ऐसे में जिन लोगों ने उत्कत भूमि पर अपने ट्रक अन्य वाहन घोड़ा बुग्गी खड़ा किया है वह वहां से तत्काल हटा ले उन्होंने निर्देश जारी किया है कि 30 में तक जो भी वाहन स्वामी अपने वाहनों को वहां से नहीं हटाते हैं तो उनके वाहनों की जप्ती की कार्रवाई की जाएगी.

उत्तराखंड परिवहन विभाग को कुमाऊं मंडल का पहला ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल जल्द मिलने जा रहा है. हल्द्वानी के गौलापार में 36 करोड़ रुपये की लागत से नया आरटीओ कार्यालय और ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है करीब 36 करोड़ के लागत से हल्द्वानी के गौलापार में ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के साथ-साथ संभागीय परिवहन विभाग का कार्यालय बना है. उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग स्कूल में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक भी बनाया करीब 22 करोड़ की लागत से ड्राइविंग स्कूल के साथ-साथ ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक भी बनाए जाने हैं. इसके अलावा करीब 14 करोड़ की लागत से संभागीय परिवहन विभाग का कार्यालय भी बना है.
शहर की आबादी के कारण अब हल्द्वानी का आरटीओ कार्यालय छोटा हो गया है.यहां वाहनों की टेस्टिंग के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है. जिसको देखते हुए पूर्व में शासन के इसकी अनुमति मांगी गई थी कुमाऊं मंडल का यह पहला परिवहन विभाग का अपना ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल होगा, जो पूरी तरह से हॉस्टल फैसिलिटी से युक्त होगा. यहां ड्राइविंग ट्रेनिंग लेने वाले रहकर ट्रेनिंग ले सकेंगे.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को खाने में नशे की दवा देकर दो बच्चों की मां मुस्लिम प्रेमी के साथ रुकी थी होटल में ; बजरंग दल के साथ पति ने होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट-VIDEO
अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न