महिला बैंक अधिकारी ने नंदोई से लड़ाया इश्क, पति को धोखा देकर नंदोई के संग विदेश हुई फुर्र

अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है जहां एक बैंक अधिकारी महिला को अपने नंदोई से प्यार हुआ . घटना उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सामने आई है एक महिला बैंक अफसर नंदोई के प्यार में इस कदर पागल हुई कि वह पति को धोखा देकर उसके संग विदेश भाग गई।
लखनऊ में केनरा बैंक में तैनात रही महिला सर्किल ऑफिसर ने पति को धोखा देकर नंदोई के साथ फरार हो गई यूएसए जाने के लिए महिला ने शादी होने की बात छिपा कर पासपोर्ट तैयार कराया। जिसके बाद वह नंदोई के साथ चली गई। युवक के साथ उसकी बहन का घर भी टूट गया। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने गोमतीनगर कोतवाली में पत्नी और जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गोमतीनगर निवासी युवक की शादी वर्ष 2017 में आगरा निवासी युवती से हुई थी। जो केनरा बैंक में सर्किल ऑफिसर थी। कुछ वक्त बाद महिला का तबादला गुरुग्राम हो गया। जहां वह पति के साथ रहने लगी। इस दौरान आरोपी महिला का व्यवहार बदल गया। पति के साथ सास-ससुर को वह बेवजह परेशान करने लगी।
पारिवारिक कलह की पड़ताल करने पर युवक को पत्नी के अनैतिक संबंध नंदोई से होने का पता चला। जिस पर पीड़ित ने एतराज जताया। यह बात महिला बैंक कर्मी को पसंद नहीं आई। वह पति को छोड़ कर किराए के मकान में रहने लगी। इस बीच युवक की बहन को पति ने छोड़ दिया। जिसका मुकदमा भी न्यायालय में चल रहा है। वर्ष 2019 में युवक की पत्नी और नंदोई लापता हो गए। खोजबीन करने पर जानकारी मिली की दोनों लोग कैलीफोर्निया में रह रहे हैं
विवाहित होने की बात छिपा बनवाया पासपोर्ट
आरोपी महिला ने देश छोड़ने की मंशा के तहत पासपोर्ट बनवाया। जिसमें महिला ने शादी होने की बात छिपा ली। वर्ष 2019 में वह बी-टू वीजा लेकर गई। करीब डेढ़ साल तक रहने के बाद वापस आई। जिसके बाद एच-फोर वीजा पर वापस यूएसएस चली गई। यह जानकारी युवक को काफी वक्त बाद हुई।
पीड़ित के मुताबिक पत्नी के साथ जीजा भी घर छोड़ कर जा हैं। जिसकी वजह से युवक और उसकी बहन का परिवार टूट गया। दोनों लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने गोमतीनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO