हल्द्वानी:ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग,भारी का नुकशान-देखे –VIDEO
हल्द्वानी: शहर के वर्कशॉप लाइन में शनिवार देर शाम एक दुकान में भीषण आग लग गई आग ने विकराल रूप धारण किया तो लोगों को पता लगाआनन फानन में मौके पर पहुंची दमकल ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया है. बताया जा रहा है कि आज से कई लाखों का नुकसान हुआ है प्रथम दृष्टि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो कई अन्य दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंचता.
बताया जा रहा है कि शास्त्री कुंडा बरसाती गली वर्कशॉप लाइन निवासी गुरदीप सिंह की वर्कशॉप लाइन में चरनजीत ऑटो पार्ट्स के नाम से दुकान है.
जहां देर रात करीब दुकान में आग लग गई दुकान में आग लगने की सूचना कुछ लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को दिया जहां मौके पर पहुंची अग्निशमन की दो गाड़ियों ने करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
दमकल अधिकारियों ने बताया कि दुकान में वाहनों के स्पेयर पार्ट्स के अलावा टायर, मोबिल ऑयल व अन्य ज्वलनशील समान था, जिसकी वजह से आग बुझाने में परेशानी हुई.
आग लगने से दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है आग के चपेट में आसपास की दुकान भी आई है.आग से हुए नुकसान का सटीक आंकलन नही हो सका हालांकि बड़े नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है एफएसओ का कहना है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने का अंदाजा है मामले की जांच की जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,