Uttarakhand News:हल्द्वानी में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़ तीन महिलाएं सहित 6 गिरफ्तार

हल्द्वानी: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और हल्द्वानी पुलिस ने व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक स्पा सेंटर में छापामारी कर देह व्यापार करते हुए नेपाली मूल की तीन महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पूरे मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर को सील भी किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के मध्य नजर गलत गतिविधियों को लेकर पुलिस जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रही है
जिसके तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और हल्द्वानी पुलिस की टीम ने मुखबिर के सूचना पर नैनीताल रोड स्थित एक स्पा सेंटर में छापामारी की तो वहां पर अनैतिक व्यापार का कार्य चल रहा था.
उन्होंने बताया कि बीती रात में मुखबिर के माध्यम से गोल्ड स्पा सेंटर नैनीताल रोड हल्द्वानी में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर दबिश दी गई जिसमे पुलिस कार्यवाही में मौके से तीन महिला और तीन पुरुष सहित लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

स्पा को हल्द्वानी तहसीलदार सचिन कुमार की उपस्थिति में सील किया गया मौके से स्पा सेंटर का संचालक फाजिल फरार है हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई हैं.
पूरे मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3/4/5/6/7/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है पुलिस जांच में मामला प्रकाश में आया है कि देह व्यापार में लिप्त तीनों महिलाएं नेपाली मूल की है जिनके सत्यापन के कार्रवाई की जा रही है.
उन्होंने बताया कि सूचना मिल रही थी की बहुत दिन से स्पा सेंटर के आड़ में महिलाओं से अनैतिक व्यापार कराया जा रहा था इसके बाद कार्रवाई की गई है. शहर के सभी स्पा सेंटर को चेतावनी दी गई है कि बिना लाइसेंस और स्पा सेंटर के आड़ में अवैध गतिविधियों की गई तो स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार