हल्द्वानी: (बड़ी खबर)अतिक्रमण पर चला बुलडोजर कई मकान ध्वस्त-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: जिला प्रशासन ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया है राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के जद में आ रहे चार मकानों को जिला प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कारवाई किया है.
लालकुआं- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है गोरापड़ाव में सड़क निर्माण के अरे आ रहे इन मकानों को बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त किया गया.
अतिक्रमण तोड़ने के दौरान लोगों ने विरोध भी जताया है लेकिन पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के आगे उनकी एक नहीं चली और अतिक्रमण को बलपूर्वक ध्वस्त किया गया.
अतिक्रमण तोड़ने पहुंची जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम ने घरों में रह रहे लोगों को खाली कराया इसके बाद उसपर बुलडोजर चलाया. जिला प्रशासन के टीम ने घरों से बाहर सामान्य निकालकर सड़क पर रख दिया.
बताया जा रहा है कि तोड़े गए अतिक्रमण को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने मुआवजा भी दे दिया था लेकिन उनके द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया जा रहा था इसके बाद नोटिस के कार्रवाई के बाद आज अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया है.
तहसीलदार हल्द्वानी सचिन कुमार ने बताया कि सोमवार को चार मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई है आगे जो भी अतिक्रमण के जद के जो भी दुकान- मकान आएंगे उनको हटाने का काम किया जाएगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO