Uttarakhand:हल्द्वानी में ससुरालियों ने पत्नी को विदा नहीं किया तो युवक ने लगा ली आग, ससुरालियों पर गंभीर आरोप

हल्द्वानी: टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत में एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने का मामला प्रकाश में आया है. बुरी तरह झुलसे युवक ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.जिनके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. प्रथम दृष्टिया मामला सामने आ रहा है कि युवक की पत्नी मायके गई थी जहां रविवार को वह पत्नी को बुलाने गया लेकिन पत्नी को विदा नहीं करने पर उसने अपने आप को आग लगा ली.
जानकारी के मुताबिक नीलांचल कॉलोनी फेस-2, टीपीनगर निवासी युवक को झुलसी हालत में डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया है. अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह झुलसे युवक से जानकारी जुटाई. युवा करीब 50% झुलस गया है झुलसे युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी किरन बीते दिनों खन्ना फार्म तीनपानी स्थित अपने मायके चली गई.
बीती शाम जब वह पत्नी को लेने गया तो ससुरालियों ने उसे रविवार सुबह आने के लिए कहा इस पर वह सुबह जब ससुराल पहुंच ससुरालियों से किरन को साथ भेजने को कहा आरोप है कि इस बीच साले व अन्य ससुरालियों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया जब उसे होश आया तो उसने खुद को झुलसा हालत में पाया.उसने ससुरालियों पर मारपीट और झुलसाने का आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है की प्रथम दृष्टि के सामने आ रहा है कि पत्नी की विदा नहीं करने पर युवक ने खुद आग लगा ली है बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO