देहरादून-(बड़ी खबर) 2015 दरोगा भर्ती मामला,STF ने सौपी संदिग्ध दरोगाओं की सूची,टापर दारोगा की होगी जांच,– खबर विस्तार से
देहरादून- 2015 दरोगा भर्ती मामले में लगातार नए नए खुलासे सामने आ रहे हैं सटीएफ ने 10 से 12 संदिग्ध दारोगाओं की सूची विजिलेंस को सौंप दी है। जांच में यदि गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। भर्ती की गड़बड़ी में भी हाकम सिंह व सैय्यद सादिक मूसा का हाथ होने की संभावना है।
वर्ष 2015 में भर्ती हुए कुछ दारोगा विजिलेंस की जांच की जद में आ गए हैं।एसटीएफ ने 10 से 12 संदिग्ध दारोगाओं की सूची विजिलेंस को सौंप दी है विजिलेंस अब संदिग्ध दारोगाओं की भूमिका की जांच करेगी। उनके दस्तावेजों के साथ उनकी उत्तर पुस्तिका की भी जांच की जाएगी। जांच में यदि गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विजिलेंस ने परीक्षा करवाने वाले गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय से भी रिकार्ड मंगवा लिया है।वर्ष 2015 में हुई दारोगाओं की यह सीधी भर्ती तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में हुई थी। 339 पदों के लिए हुई इस भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय पंतनगर को दी गई थी।
टापर दारोगा की जांच पहले
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दारोगा भर्ती में कई ऐसे लोग टापर हो गए जिनको पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में पता नहीं है। कई दारोगाओं को हिंदी लिखने में भी दिक्कत होती है। सूत्रों के अनुसार सबसे पहले टापरों की जांच की जा रही है।
तैनात कुछ दारोगाओं की भूमिका शुरू से संदिग्ध मानी जा रही है। कुछ दारोगा टापर लिस्ट में भी शामिल हैं। ऐसे दारोगाओं पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO
अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO
उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO