बड़ी खबर देहरादून- 2015 दरोगा भर्ती मामला: विजिलेंस शासन से एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी है, जल्द होगी गिरफ्तारी
उत्तराखंड में यूकेएसएससी भर्ती घोटाले में 40 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब 2015 में हुई पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती के मामले में जल्द मुकदमा दर्ज हो सकता है ।उत्तराखंड से आज की एक और सबसे बड़ी खबर सामने आई है जहां 2015 में हुए दरोगा भर्ती घोटाले की जांच विजिलेंस कुमाऊँ को दी गई थी। जिसके बाद अब विजिलेंस हल्द्वानी कार्यालय ने इस भर्ती घोटाले की जांच शुरू कर दी है।
, एसपी विजिलेंस प्रहलाद मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस भर्ती घोटाले की जांच में भी गड़बड़ियां सामने आयी है।
उन्होंने बताया की जिसको देखते हुए हमने शासन से एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी है, एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद धीरे धीरे जांच में उन सभी दरोगाओं के नाम सामने आएंगे जो गलत तरीके से भर्ती हुए हैं। गौरतलब है कि 2015 में प्रदेश में 339 दरोगाओं की भर्ती हुई थी।
इस भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन द्वारा इसकी जांच विजिलेंस कुमाऊँ को सौंपी गई थी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..