हल्द्वानी:जंगल में मिली नाबालिक की लाश,दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप
हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को जंगल में बंद बड़ी फैक्ट्री के पीछे एक नाबालिक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो नाबालिक की शिनाख्त 15 वर्षीय धर्मेंद्र कश्यप के रूप में की गई.
पुलिस के मुताबिक उसकी लाश जंगल में पड़ी मिली. बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपने दोस्त के साथ गुरुवार को घर से निकला था लेकिन 2 घंटे बाद ही उसकी मौत की खबर परिजनों को लगी. परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है. मुखानी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है की मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मीरगंज बरेली निवासी रामा शंकर कश्यप बोहरा कालोनी कमलुवागांजा में परिवार के साथ रहते हैं वह तीन महीने पहले ही परिवार के साथ यहां काम करने आए.वह राजमिस्त्री का काम करते हैं. पुलिस के मुताबिक रामा शंकर का बेटा गुरुवार को धर्मेंद्र सुबह घर से निकला था. दोपहर में महिला लामाचौड़ स्थित बंद पड़ी स्टील फैक्ट्री के पीछे जंगल में जानवर चराने गई थी स्टील फैक्ट्री से करीब 150 मीटर अंदर जंगल में पहुंची तो लड़के को पड़ा देखा. आनन-फानन में उसने इसकी सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त धर्मेंद्र के रूप में की.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.मौके पर पहुंचे धर्मेंद्र के परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया. हालांकि शव पर किसी तरह के निशान या जख्म नहीं मिले हैं.मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कर्म का पता चल सकेगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,