Uttarakhand:तीन दिन बंद रहेंगी सभी तरह की शराब की दुकानें.आदेश जारी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में हो रहे लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला अधिकारी पौड़ी गढ़वाल आशीष चौहान ने 17 अप्रैल की सायं 5:00 बजे से 19 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना दिवस पर भी सभी तरह की शराब की खरीद फरोख्त पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड शासन के पत्र संख्या-1535/XXV-13/2007/देहरादून, दिनांक 21 मार्च, 2024 के क्रम में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनाँक 19, अप्रैल, 2024 (शुक्रवार) को प्रातः 07:00 बजे से अपरान्ह 05:00 बजे तक मतदान सम्पन्न किया जायेगा।

Ad

मतदान दिवस पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-135 (ग) के अन्तर्गत मतदान क्षेत्र में किसी निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान समाप्त होने के लिए नियत समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटे की अवधि के दौरान उस मतदान क्षेत्र के भीतर किसी भी होटल, भोजनालय, मधुशाला, दुकान में अथवा किसी अन्य सार्वजनिक या प्राईवेट स्थान में कोई भी स्प्रिटयुक्त, क्रिण्वित या मादक पदार्थ या वैसी प्रकृति का अन्य पदार्थ विक्रय नहीं किया जायेगा।


उक्त के अतिरिक्त मतगणना की तिथि दिनांक 04. जून, 2024 (मंगलवार) को भी राज्य सरकार के नियमों के अधीन ऐसे समस्त स्प्रिटयुक्त/मादक द्रव्यों के विक्रय पर रोक लगायी गयी है। उक्त दिनांक को भी किसी होटल, भोजनालय, मधुशाला, दुकान में अथवा किसी अन्य सार्वजनिक या प्राईवेट स्थान में भी शराब आदि का विक्रय प्रतिबन्धित रहेगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें