हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत हिम्मतपुर में गुरुवार सुबह-सुबह झपटमारी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए दो बेखौफ स्नैचर्स उनके कान से सोने के झुमके (कुंडल) नोचकर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, हिम्मतपुर निवासी बुजुर्ग महिला गुरुवार सुबह करीब 6:15 बजे रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। घटना के सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो संदिग्ध युवक पहले से ही रास्ते में एक घर के बाहर बैठे हुए थे। जैसे ही महिला वहां से आगे बढ़ीं, दोनों युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
मौका मिलते ही एक बदमाश ने पीछे से महिला पर झपट्टा मारा और उनके कानों में लटके सोने के कुंडल नोच लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शातिर झपटमार तुरंत मौके से रफूचक्कर हो गए।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके के लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस हरकत में आई। मुखानी थाने के इंस्पेक्टर सुशील जोशी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीम गठित कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी
उत्तराखंड : भारी बारिश की चेतावनी के बीच इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित,