हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक पर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर, धर्म परिवर्तन का झूठा आश्वासन देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शहबाज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का रहने वाला है।
मोबाइल शॉप पर हुई थी दोस्ती, फिर बनाया शिकार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मूल रूप से उधम सिंह नगर जिले के शक्ति फार्म क्षेत्र की रहने वाली है। वह हल्द्वानी में किराए के मकान में रहकर एक मोबाइल शॉप पर नौकरी करती है। मोबाइल की दुकान पर मेरठ निवासी शहबाज भी काम करता था। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम-प्रसंग में बदल गई।
मुस्लिम धर्म छोड़ हिंदू बन जाऊंगा
आरोप है कि शहबाज ने युवती को अपने झांसे में लेने के लिए वादा किया कि वह उससे बहुत प्यार करता है और शादी करना चाहता है। उसने युवती का विश्वास जीतने के लिए यहां तक कह दिया कि वह शादी के लिए अपना मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लेगा झांसे में आकर युवती उस पर भरोसा करने लगी जहाँ अलग-अलग जगहो पर ले जाकर आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया इसी दौरान आरोपी ने 8 जुलाई को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 18 जुलाई को आरोपी ने फिर से जबरदस्ती दोबारा युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया।
शादी की बात पर मुकरा, चैटिंग-वीडियो डिलीट कर दी धमकी
जब पीड़िता ने शहबाज पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से साफ मुकर गया। इतना ही नहीं,अपनी करतूतों को छिपाने के लिए आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए युवती के मोबाइल फोन से सभी चैट, फोटो और वीडियो भी डिलीट कर दिए। जब युवती ने विरोध किया,तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा।पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पूरी आपबीती पुलिस को सुनाई और हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी। एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कात्याल ने बताया की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और तत्परता दिखाते हुए आरोपी शहबाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी
उत्तराखंड : भारी बारिश की चेतावनी के बीच इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित,