हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता, तार्किक चिंतन एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “शब्द समागम” हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का शनिवार को सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर (कक्षा 6 से 8) एवं सीनियर (कक्षा 9 से 12) वर्ग में किया गया।
जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने “क्या कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का कक्षाओं में बढ़ता उपयोग छात्रों की रचनात्मकता को नष्ट कर रहा है?” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए, जबकि सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने “क्या आधुनिक युद्ध केवल हथियारों से नहीं, तकनीक से भी जीते जा सकते हैं?” विषय पर अपने तर्क प्रस्तुत किए। दोनों वर्गों के प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष में तथ्यों, उदाहरणों और सशक्त तर्कों के माध्यम से अपने विचार प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किए, जिससे उनकी भाषण कला, तार्किक चिंतन, समसामयिक ज्ञान तथा आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।
सीनियर वर्ग में चैताली चंद ने प्रथम, यशवी सिजवाली ने द्वितीय तथा रुद्राक्ष बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में विषय के पक्ष में सिद्धि प्रथम, प्रेक्षा द्वितीय तथा ईशिता एवं काव्या ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विषय के विपक्ष में भव्य सनवाल ने प्रथम, नम्रता ने द्वितीय तथा हेताक्षी एवं प्रियांशी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की अकादमिक निदेशक श्रीमती अंजू भट्ट ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच, प्रभावी संप्रेषण कौशल तथा समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर एकेडमिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय तथा विनोद खोलिया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
शैमफोर्ड स्कूल
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी