हल्द्वानी:नशे में धुत टैक्सी चालक महिला दुकानदार से की छेड़छाड़, भड़के लोगों ने कार में की तोड़फोड़; आरोपी को पीटा हुआ फरार-VIDEO

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब नशे की हालत में पहुंचे एक टैक्सी चालक ने महिला दुकानदार के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर इकट्ठा हुई गुस्साए स्थानीय लोगों की भीड़ ने मौके पर मौजूद एक युवक को पकड़कर पीट दिया, जबकि मौका पाकर एक आरोपी भाग निकला। भड़की भीड़ ने आरोपी की कार में जमकर तोड़फोड़ की और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।सूचना मिलने के बाद पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दुकान में घुसकर की बदसलूकी

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार देर शाम अल्मोड़ा नंबर की एक टैक्सी कार मुखानी रोड पर आकर रुकी। कार में सवार चालक और उसका साथी अत्यधिक शराब के नशे में धुत थे। चालक दुकान के भीतर दाखिल हुआ और महिला से अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया और शोर मचाया, तो आसपास के दुकानदार मदद के लिए दौड़ पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे की साजिश: संस्थापक पक्ष ने SSP से लगाई गुहार, कहा- 'फर्जी दस्तावेजों से हड़पने की कोशिश'

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शराबी चालक महिला के साथ सरेआम बदतमीजी कर रहा था। महिला के चिल्लाने पर जब लोग इकट्ठा हुए, तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। भीड़ ने एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस के आने से पहले उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान मौका पाकर दोनों युवा फरार हो गए। पुलिस ने तोड़फोड़ का शिकार हुई आरोपी की कार को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है।प्राथमिक जांच में पता चला है कि टैक्सी चालक अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी इन जनपदों में स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र कल बंद, DM के आदेश ।।

तहरीर का इंतजार:

फिलहाल पीड़िता की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर (शिकायत) नहीं दी गई है।
पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी चालक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पीड़ित महिला की ओर से तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें