उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी

ख़बर शेयर करें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कल दिनांक 29 जुलाई, 2026 को राज्य के अन्य जनपदों सहित जनपद टिहरी गढ़वाल के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने (ऑरेंज अलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गयी है। उक्त के मध्यनजर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उद्देश्य से दिनांक 29 जुलाई, 2026 (बुद्धवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

अतः मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अधीन उपरोक्तानुसार जनपद चंपावत,बागेश्वर,टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय / निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र दिनांक 29 जुलाई, 2026 (बुद्धवार) को बन्द रहेंगे। आदेश का अनुपालन न करने वाले प्रधानाचार्य / प्रबन्धक की लापरवाही से यदि कोई घटना घटित होती है, तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

नोट-खबर अपडेट हो रही है आपके जिलों की छुट्टी की सूचना इसमें अपडेट की जाएगी

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें