Uttarakhand News: यहाँ लगी भीषण आग 40 से अधिक अग्निशमन की गाड़ियों ने पाया काबू-देखे-VIDEO

*
फायर रेस्क्यू टीम ने सूचना मिलते ही तुरन्त घटनास्थल पर पहुँचकर लगातार 16 घण्टे तक रेस्क्यू कार्य चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रुप से पाया काबू। दिनांक- 19.11.2023 की रात्रि समय लगभग 20:40 बजे फायर स्टेशन पिथौरागढ़ को सूचना प्राप्त हुई कि पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में बसेड़ा हॉस्पिटल के पीछे कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगी हुई है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक महोदय, लोकेश्वर सिंह* के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, नरेन्द्र पंत* के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, नरेन्द्र प्रसाद* के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू टीम द्वारा तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचकर रातभर रेस्क्यू कार्य चलाते हुए वाटर टेंडर द्वारा लगातार रेस्क्यू कार्य किया गया जिसमें अभी तक लगभग 40-45 गाड़ी पानी पम्पिंग की जा चुकी है, जिसमें आर्मी व जल संस्थान द्वारा भी पानी के टेंकर उपलब्ध कराये गए।
क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा स्वयं घटनास्थल पर जाकर लगातार रेस्क्यू कार्य का जायजा लिया गया। उक्त घटना में कबाड़ का गोदाम पूरी तहर जलकर खाक हो गया है, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। रेस्क्यू कार्य पूर्ण हो चुका है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
हल्द्वानी:पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विशेष वृक्षारोपण अभियान
हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप 