Uttarakhand News: गजब का इंस्टाग्राम प्यार-हरियाणा की युवती को महिला शिक्षिका के साथ चढ़ा प्यार परवान पहुंची उत्तराखंड

हरियाणा के रहने वाली एक युवती को उत्तराखंड के लोहाघाट के रहने वाली एक महिला शिक्षिका के साथ इंस्टाग्राम पर पहले दोस्ती हुई दोनों में प्यार परवान चढ़ा फिर क्या फिर युवती हरियाणा से भाग कर शिक्षिका घर लोहाघाट पहुंच गई जहां उसके साथ लिविंग रिलेशन में रहने की जिद पर आ गई . पुलिस और परिजनों के समझाने बुझाने के बाद आखिरकार युवती जिद छोड़ हरियाणा वापस लौट गई.युवती पांच दिन पहले लापता थी जहां हरियाणा में गुमशुदगी क्या मामला दर्ज था
बताया जा रहा है कि हरियाणा के भिवानी से लापता हुई 24 साल की एक युवती को हरियाणा और लोहाघाट पुलिस की मदद से एक शिक्षिका के घर से बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि शिक्षिका और युवती की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी.
दोनों की दोस्ती इतनी परवान चढ़ गई कि दोनों ने एक-साथ रहने की ठान ली. युवती के पिता ने हरियाणा पुलिस में बेटी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी
जहां पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने के बाद हरियाणा पुलिस युवती के पिता को साथ लेकर लोहाघाट पहुंची
लोहाघाट पुलिस की मदद से युवती को महिला शिक्षिका के घर से सुरक्षित पकड़ लिया गया. बताया जा रहा है कि महिला सरकारी शिक्षक है और पहले से शादीशुदा है बताया जा रहा है कि युवती के परिजन उसकी शादी करना चाह रहे थे लेकिन युवती शादी के बदले शिक्षिका के साथ रहना चाहती थी.
इस कारण वह घर से भागकर लोहाघाट पहुंच गई। बाद में पिता और पुलिस के समझाने बुझाने के बाद युवती हरियाणा चली
लोहाघाट के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताएं कि पुलिस के समझाने बुझाने के बाद तुवती मान गई और अपने परिवार के साथ वापस हरियाणा चली गई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO